कार सीखने वाले काफी लोग एक्सलेरेटर, ब्रेक औऱ क्लच की पहचान करने में गलती कर देते हैं। इस वजह से कार सीखने में ज्यादा समय लगता है।
Image Credit : Freepik
नए ड्राइवरों के साथ यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है। ऐसे में आगे जानिए इनकी अलग पहचान कैसे करें और इनका क्या काम होता है।
Image Credit : Freepik
एक्सलेरेटर, ब्रेक औऱ क्लच इन तीनों को एबीसी कहते हैं। ये ड्राइवर के पैरों पर दिए गए होते हैं।
Image Credit : Freepik
एक्सलेरेटर कार की गति बढ़ाने के लिए होता है और ब्रेक कार को रोकने का काम करता है। वहीं, क्लच का इस्तेमाल काफी ध्यान से करना चाहिए, क्लच को हमेशा धीरे-धीरे छोड़ें।
Image Credit : Freepik
कार चलाते वक्त जब भी गियर बदलें तो क्लच का सही इस्तेमाल करें। ऐसा नहीं करने पर कार को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
इसके साथ ही कभी भी कार के गियर को जोर से न दबाएं, वरना लीवर बॉक्स खराब हो सकता है।
Image Credit : Freepik
कार के एक्सलेरेटर को हमेशा सावधानी से दबाएं। एक्सलेरेटर पर ज्यादा प्रेशर देने से या फिर गलत तरीके से दबाने से एक्सलेरेटर की क्षमता कम हो सकती है।
Image Credit : Freepik
एक्सलेरेटर, ब्रेक औऱ क्लच कार चलाने के लिए काफी जरूरी उपकरण है। ऐसे में इनको नियमित तौर पर चेक करते रहें। कोई दिक्कत होने पर इन्हें तुरंत ठीक कराएं।