अमर उजाला
Wed, 30 August 2023
हीरो मोटोकॉर्प ने 200 सीसी सेगमेंट में करिज्मा एक्सएमआर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
हीरो की करिज्मा एक्सएमआर का मुकाबला केटीएम आरसी 200 से होगा।
करिज्मा में 210 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जबकि केटीएम में भी 200 सीसी इंजन मिलता है।
करिज्मा को इंजन से 25.15 बीएचपी और 20.4 न्यूटन मीटर की पावर मिलती है।
केटीएम आरसी200 को 199.5 सीसी इंजन से 24.5 बीएचपी और 19.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
करिज्मा में डिजिटल कलर एलसीडी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फर्स्ट इन सेगमेंट टर्न बाय टर्न नेविगेशन तकनीक मिलती है।
केटीएम आरसी200 में एलईडी डीआरएल, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल डिस्क और एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
रक्षाबंधन पर बहन को तोहफे में दें इलेक्ट्रिक स्कूटर