बरसात में काम आएंगी ये बाइक राइडिंग टिप्स बरसात के दौरान बाइक से राइड करते हैं तो आगे जानिए किन टिप्स को फॉलो करना है। ताकि मोटरसाइकिल से सफर सेफ हो जाए। बारिश में बाइक निकालने से पहले टायरों की जांच करें, अगर टायरों में कुछ भी गड़बड़ हो तो टायरों को ठीक करवाएं। बरसात के दौरान बाइक के टायर फिसलने की आशंका रहती है। ऐसे में टायरों में सही मात्रा में एयर प्रेशर होना चाहिए। बाइक के ब्रेक और सस्पेंशन बरसात के दौरान सही रहने चाहिए। इनमें किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत इन्हें सही करवाएं, वरना परेशानी बढ़ सकती है। बाइक का इंजन सही कंडीशन में रहना चाहिए। अगर इंजन फ्यूल ऑयल कम है तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ेगा, जोकि बाइक के लिए सही नहीं है। बरसात के दौरान बाइक में सभी फ्ल्यूड का स्तर सही होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर बाइक में लुब्रिकेंट की कमी हो सकती है। मानसून के दौरान बारिश कभी भी हो जाती है। ऐसे में अपने साथ बारिश से बचने के लिए एक्सेसरीज साथ रखें, ताकि बाइक राइडिंग में परेशानी न हो। Auto