बारिश के दौरान बाइक चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। गीली सड़कों पर बाइक फिसलने और हादसा होने का डर बना रहता है।
Image Credit : Freepik
वहीं, बारिश के दौरान बाइक की चेन काफी अहम भूमिका निभाती है। बारिश का पानी और कीचड़ से चेन काफी गंदी हो जाती है। आगे जानिए बाइक की चेन को कैसे साफ करें।
Image Credit : Freepik
सबसे पहले बाइक को सेंटर स्टैंड पर रखना चाहिए। इसके बाद चेन को डीजल से आसानी से साफ किया जा सकता है।
Image Credit : Freepik
डीजल से बाइक की चेन साफ करने के लिए स्प्रे की मदद लें। इसके बाद कुछ मिनट तक रुक जाएं और फिर एक साफ कपड़े से चेन को साफ करें। इसे दो बार भी कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik
बाइक की चेन को साफ करने के लिए गियरबॉक्स ऑयल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image Credit : Freepik
काफी मैकेनिक बाइक की चेन को साफ करने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं, मगर पेट्रोल से ओ रिंग को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
बाइक की चेन को गियरबॉक्स ऑयल या फिर डीजल की मदद से साफ करते हुए कभी भी बाइक के इंजन को स्टार्ट ने करें। वरना बाइक को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
इन सभी चीजों का ध्यान रखकर मानसून की बारिश में भी बाइक की चेन साफ रहेगी। साथ ही अच्छे से काम करेगी।
Image Credit : Freepik
बरसात के मौसम में काम आते हैं बाइक के ये सेफ्टी फीचर्स