अमर उजाला
Sun, 12 November 2023
भारत की सड़कों पर हर साल बड़ी संख्या में हादसे होते हैं, जिनमें हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक हाइवे पर पांच कारणों से सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
जानकारी के मुताबिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण सबसे ज्यादा 77 फीसदी हादसे होते हैं।
गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण भी हर साल 4.8 फीसदी हादसे होते हैं।
शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 2.2 फीसदी सड़क हादसे होते हैं।
वाहन चलाते हुए फोन का उपयोग करने के कारण भी देश में 1.5 फीसदी हादसे होते हैं।
रेड लाइट तोड़कर वाहन चलाने के कारण भी 0.5 फीसदी हादसे देशभर में होते हैं।
अन्य कई कारणों से नेशनल हाइवे पर हर साल 14 फीसदी सड़क हादसे होते हैं।
रात के समय इस तरह करें सफर, रहेंगे सुरक्षित