बारिश के दौरान कौन से गियर में चलानी चाहिए कार

अमर उजाला

Thu, 4 July 2024

Image Credit : Freepik

देश में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। बारिश के मौसम में अगर आप कार चलाते हैं तो आपको कुछ खास जानकारी का होना जरूरी है। 

Image Credit : Freepik

क्या आप जानते हैं कि बारिश में किस गियर में कार चलानी चाहिए, अगर नहीं तो इस जानकारी से आपका कार का सफर सुरक्षित हो जाएगा। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान कार के सभी उपकरण सही तरीके से काम करें, यह काफी जरूरी है, ऐसे मेंं कार का गियरबॉक्स भी सही कंडीशन में रहना चाहिए। 

Image Credit : Freepik

बारिश में अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति होती है। इस वजह से कार को धीमी रफ्तार से ही चलाना चाहिए। ऐसा करने से कार और सवारी दोनों सुरक्षित रहेगी। 

Image Credit : Freepik

तेज आंधी और बारिश की वजह से कई बार ड्राइवर को देखने में दिक्कत होती है, बारिश में विजिबिलिटी काफी घट जाती है। 

Image Credit : Freepik

सुरक्षित सफर के लिए कार को नीचले गियर यानी पहले गियर में चलाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में गाड़ी को सही ढंग से और सही वक्त पर रोका जा सकें। 

Image Credit : Freepik

यहां पर आपको बता दें कि गियरबॉक्स को लगातार पकड़कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गियर लीवर पर दबाव पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

मानसून की बारिश में कार की समय-समय पर सर्विसिंग जरूर करवाएं, ताकि किसी छोटी-मोटी दिक्कत को वक्त रहते दूर किया जा सकें। 

Image Credit : Freepik

कार डैशकैम फीचर की खास खूबियां

Freepik
Read Now