बारिश के दौरान कौन से गियर में चलानी चाहिए कार देश में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। बारिश के मौसम में अगर आप कार चलाते हैं तो आपको कुछ खास जानकारी का होना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि बारिश में किस गियर में कार चलानी चाहिए, अगर नहीं तो इस जानकारी से आपका कार का सफर सुरक्षित हो जाएगा। बारिश के दौरान कार के सभी उपकरण सही तरीके से काम करें, यह काफी जरूरी है, ऐसे मेंं कार का गियरबॉक्स भी सही कंडीशन में रहना चाहिए। बारिश में अक्सर सड़कों पर जाम की स्थिति होती है। इस वजह से कार को धीमी रफ्तार से ही चलाना चाहिए। ऐसा करने से कार और सवारी दोनों सुरक्षित रहेगी। तेज आंधी और बारिश की वजह से कई बार ड्राइवर को देखने में दिक्कत होती है, बारिश में विजिबिलिटी काफी घट जाती है। सुरक्षित सफर के लिए कार को नीचले गियर यानी पहले गियर में चलाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में गाड़ी को सही ढंग से और सही वक्त पर रोका जा सकें। यहां पर आपको बता दें कि गियरबॉक्स को लगातार पकड़कर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से गियर लीवर पर दबाव पड़ता है। मानसून की बारिश में कार की समय-समय पर सर्विसिंग जरूर करवाएं, ताकि किसी छोटी-मोटी दिक्कत को वक्त रहते दूर किया जा सकें। Auto