अमर उजाला
Sat, 14 September 2024
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए बारिश का मौसम कई चुनौतियां पेश करता है
हालांकि ईवी को हर मौसम की जरूरत के मुताबिक डिजाइन किया जाता है। लेकिन फिर भी बरसात के मौसम में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है
बरसात में नुकसान से बचाव के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को किसी शेड वाली पार्किंग में खड़ा करना चाहिए
बढ़िया वॉटरप्रूफ कवर खरीदें जो ई-वाहन के लिए डिजाइन किए गए हों। ये बैटरी और मोटर जैसे अहम इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स में पानी को जाने से रोकते हैं
मोम या सिलिकॉन-आधारित स्प्रे जैसे सुरक्षात्मक कोटिंग्स लगाना चाहिए, जो नमी के खिलाफ अतिरिक्त बचाव हो सकता है
बैटरी टर्मिनलों, चार्जर पोर्ट और वायरिंग हार्नेस सहित सभी इलेक्ट्रिक कनेक्शन की नियमित जांच करें
इन कनेक्शनों में पानी घुसने से बचाने के लिए इन पर ग्रीस या नमी से बचाव वाला सीलेंट लगाएं
मानसून में वाहन की नियमित सफाई और उसे सुखाना जरूरी है। कीचड़, गंदगी और पानी वाहन के पार्ट्स पर जम सकते है। जिससे जंग और नुकसान हो सकता है
बैटरी के डिब्बे में पानी तो नहीं घुसा, इसकी रेगुलर जांच करें और ध्यान दें कि यह सूखा रहे
अपने इलेक्ट्रिक वाहन की रेगुलर सर्विसिंग कराएं, खासकर मानसून के मौसम से पहले और बाद में
सालभर आराम से चलेगी कार, इन पांच बातों का रखें ध्यान