इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बारिश में ऐसे करें देखभाल

अमर उजाला

Sat, 14 September 2024

Image Credit : Freepik

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए बारिश का मौसम कई चुनौतियां पेश करता है

Image Credit : Revolt Motors

हालांकि ईवी को हर मौसम की जरूरत के मुताबिक डिजाइन किया जाता है। लेकिन फिर भी बरसात के मौसम में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है

Image Credit : Ola Electric

बरसात में नुकसान से बचाव के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को किसी शेड वाली पार्किंग में खड़ा करना चाहिए

Image Credit : Freepik

बढ़िया वॉटरप्रूफ कवर खरीदें जो ई-वाहन के लिए डिजाइन किए गए हों। ये बैटरी और मोटर जैसे अहम इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स में पानी को जाने से रोकते हैं

Image Credit : Chetak

मोम या सिलिकॉन-आधारित स्प्रे जैसे सुरक्षात्मक कोटिंग्स लगाना चाहिए, जो नमी के खिलाफ अतिरिक्त बचाव हो सकता है

Image Credit : PTI

बैटरी टर्मिनलों, चार्जर पोर्ट और वायरिंग हार्नेस सहित सभी इलेक्ट्रिक कनेक्शन की नियमित जांच करें

Image Credit : Freepik

इन कनेक्शनों में पानी घुसने से बचाने के लिए इन पर ग्रीस या नमी से बचाव वाला सीलेंट लगाएं

Image Credit : Freepik

मानसून में वाहन की नियमित सफाई और उसे सुखाना जरूरी है। कीचड़, गंदगी और पानी वाहन के पार्ट्स पर जम सकते है। जिससे जंग और नुकसान हो सकता है

Image Credit : BMW

बैटरी के डिब्बे में पानी तो नहीं घुसा, इसकी रेगुलर जांच करें और ध्यान दें कि यह सूखा रहे

Image Credit : Freepik

अपने इलेक्ट्रिक वाहन की रेगुलर सर्विसिंग कराएं, खासकर मानसून के मौसम से पहले और बाद में

Image Credit : Freepik

सालभर आराम से चलेगी कार, इन पांच बातों का रखें ध्यान

FREEPIK
Read Now