मानसून में की ये गलती तो बीच सफर में साथ छोड़ देगी कार
अमर उजाला
Sat, 29 June 2024
Image Credit : Freepik
बारिश के मौसम में कार को सड़क पर निकालने से पहले गाड़ी के कुछ पार्ट्स को अच्छे से चेक करना है, ताकि सफर में गाड़ी साथ न छोड़ें।
Image Credit : Freepik
मानसून के साथ बारिश का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में कार के ब्रेक काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं, इस मौसम में ब्रेक पर खास ध्यान दें, वरना बीच सफर में दिक्कत हो सकती है।
Image Credit : Freepik
बारिश के मौसम में कार की बैटरी का सही से काम करना बेहद जरूरी है, नहीं तो कार की हैडलाइट्स और टेललाइट समेत सभी इलेक्ट्रिक उपकऱण काम नहीं करेंगे।
Image Credit : Freepik
मानसून के दौरान कार के टायरों का सही कंडीशन में रहना अनिवार्य है। टायरों में परेशानी होने पर कार फिसल सकती है, या बीच सफर में पंक्चर हो सकती है।
Image Credit : Freepik
तेज बारिश में कार के विंडशील्ड वाइपर्स की आवश्यता होती है, इसलिए वाइपर्स का सही से काम करना बेहद जरूरी है। इस उपकरण को ध्यान से चेक करें।
Image Credit : Freepik
बारिश के दौरान कार के एसी का खास ध्यान रखना जरूरी है। इस मौसम में एसी फिल्टर्स की सफाई करना अनिवार्य है, वरना बारिश के दौरान कार में नमी हो सकती है।
Image Credit : Freepik
अगर आप कार से रोजाना सफर करते हैं तो आपको नियमित समय पर कार की सर्विसिंग करवानी चाहिए, ताकि बारिश में कार धोखा न दें।