अमर उजाला
Tue, 2 January 2024
कार कंपनियों की ओर से ड्राइवर की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है।
लेकिन एक फीचर ऐसा है, जिसके कारण लंबे सफर के दौरान काफी कम थकान होती है।
क्रूज कंट्रोल नाम के इस फीचर की मदद से ड्राइवर को कार चलाने में भी काफी आसानी होती है।
क्रूज कंट्रोल का फायदा ही ये होता है कि इसे एक्टिव करने के बाद ड्राइवर को एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती।
जिस तरह प्लेन में ऑटो पायलट मोड काम करता है वैसे ही कार में क्रूज कंट्रोल काम करता है।
ज्यादातर कारों के टॉप वैरिएंट में ही इसे ऑफर किया जाता है ऐसे में इस ऑप्शन के लिए आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं।
नई कार की डिलीवरी से पहले करें यह काम, नहीं होगा नुकसान