अमर उजाला
Thu, 31 July 2025
सड़क पर लोग सुरक्षित रहें इसलिए गाड़ी चलाने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा तय की जाती है।
भारत में ड्राइविंग की न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है। यानी इससे कम उम्र के व्यक्ति का वाहन चलाना गैर कानूनी है।
आइए जानते हैं अलग-अलग देशों में ड्राइविंग की न्यूनतम उम्र सीमा क्या है।
बात करें अमेरिका की तो यहां 16 साल का व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस ले सकता है। कनाडा में भी 16 साल की उम्र से ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है।
यूरोपियन यूनियन के देशों में भी 16 साल की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है, लेकिन यहां पैरेंटल गाइडेंस की जरूरत पड़ती है।
फ्रांस और जर्मनी में 17 की उम्र का व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस ले सकता है, जबकि यूके में यह उम्र 18 साल है।
ऑस्ट्रेलिया में भी सड़कों पर लीगल ड्राइविंग की उम्र 18 साल है। वहीं, जापान में भी 18 साल होने पर लाइसेंस दिया जाता है।
एल सल्वाडोर में ड्राइविंग लाइसेंस सबसे कम उम्र में मिल जाता है जो सिर्फ 15 साल है।
भारत से किन देशों में एक्सपोर्ट होती हैं मेड-इन-इंडिया बाइक्स?