अमर उजाला
Mon, 19 June 2023
महिंद्रा की स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन की मई में 9318 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह 114.31 फीसदी की बढ़ोतरी है।
दूसरे नंबर पर भी महिंद्रा की एक्सयूवी 700 रही। इसकी मई में कुल 5245 यूनिट्स की बिक्री हुई।
तीसरे पायदान पर इनोवा हाईक्रॉस का नंबर आया। कंपनी ने इसकी कुल 2990 यूनिट्स की बिक्री की।
अगला नंबर एमजी हैक्टर का रहा। एमजी ने बीते महीने हैक्टर और हैक्टर प्लस की कुल 2800 यूनिट्स की बिक्री की।
ह्यूंदै अल्काजार को भी मई महीने में 2443 ग्राहकों ने पसंद किया। इस लिस्ट में यह पांचवें पायदान पर रही।
छठे और सातवें नंबर पर टाटा की सफारी और हैरियर रहीं। हैरियर की 2303 और सफारी की 1776 यूनिट्स की बिक्री हुई।
इसके बाद ह्यूंदै ट्यूशॉ, जीप कम्पास और फॉक्सवैगन टिगुआन का नंबर आया।
मई में रही इन दो पहिया वाहनों की सबसे ज्यादा मांग