अमर उजाला
Wed, 26 April 2023
एमजी ने लॉन्च की दूसरी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लॉन्च किया है।
शुरूआत में कार की एक्स शोरुम कीमत 7.98 लाख रुपये रखी गई है।
कॉमेट ईवी में 17.3 Kwh की लिथियम ऑयन बैटरी मिलती है, जिससे इसे 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
कंपनी की ओर से कॉमेट ईवी की बैटरी पर आठ साल या 1.2 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है।
कॉमेट ईवी में लगी मोटर से 42 पीएस और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कार को ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ ही सिंगल टोन और ड्यूल टोन एक्सटीरियर में ऑफर किया जा रहा है।
कार में एलईडी लाइट्स, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसमें 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिसमें रेंज, बैटरी, किलोमीटर, मोड्स की जानकारी मिलती है।
कॉमेट ईवी में एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग, टीपीएमएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
कार को डिजिटल की से भी चलाया जा सकता है। इसे दो लोगों के साथ शेयर भी किया जा सकता है।
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और फीचर्स