फुल मेबैक वर्जन वाली मर्सिडीज की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

अमर उजाला

Tue, 10 September 2024

Image Credit : Mercedes

  • मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस हफ्ते भारत में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी को लॉन्च किया
  • मर्सिडीज-मेबैक EQS 680 एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 करोड़ रुपये है

Image Credit : Mercedes-Benz

  • नई मर्सिडीज-मेबैक EQS 680 एसयूवी मर्सिडीज की पहली इलेक्ट्रिक कार है जो मेबैक बैज के साथ आती है
  • इसे भारतीय बाजार में दूसरी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार बताया जा रहा है

Image Credit : Mercedes-Benz

डिजाइन

कार में बड़ी ब्लैक ग्रिल के साथ वर्टिकल क्रोम स्लेट दी गई है। ई-एसयूवी के पीछे की तरफ छुपे हुए सेंसर दिए गए हैं, जो कि ड्यूल टोन पेंट ऑप्शन के साथ काफी आकर्षित बनाती है। कंपनी ने कार में 21 इंच के मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स दिए हैं। ई-एसयूवी में मैबेक लोगो के साथ डी पिलर दिया गया है। 
Image Credit : Mercedes-Benz

साइज

मर्सिडीज मेबैक ईक्यूएस 680 की लंबाई 5,125 mm, चौड़ाई 1,959 mm और ऊंचाई 1,721 mm है। इसमें 3,210 mm का व्हीलबेस दिया गया है। 

Image Credit : Mercedes-Benz

फीचर्स

कार में पेनॉरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक एयर फिल्टर्स, वॉयस कमांड के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग और कॉम्परएक्टिव टर्म मिलता है। यूएसबी, सी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट और थर्मल कप होल्डर दिए गए हैं। कार के केबिन में डॉल्बी एटमॉस के साथ हाई एंड स्पीकर मिलते हैं। इस वजह से कार के पीछे बैठे लोग भी आसनी से तेज  स्पीकर का लाभ ले सकते हैं। 

Image Credit : Mercedes-Benz

बैटरी और स्पीड

कार में 107.8kwh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 611 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसकी डबल मोटर सेटअप कार चलने पर 484 और 950 एमएम का टॉर्क पैदा करती है। यह कार सिर्फ 4.4 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी के मुताबिक, इस कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
Image Credit : Mercedes-Benz

चार्जिंग और रेंज

ई-एसयूवी को चार्ज करने के लिए 210 kw का डीसी चार्जर मिलता है। यह फास्ट चार्जर सिर्फ 31 मिनट में 10 से 80 फीसदी कार चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह कार सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग से 300 किमी की रेंज देती है।
Image Credit : Mercedes-Benz

बाइक इंजन की हेल्थ बताता है स्पार्क प्लग

FREEPIK
Read Now