अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
सलमान खान को रेंज रोवर वोग काफी ज्यादा पसंद है। उन्हें अक्सर इस कार में देखा जाता है। इसकी कीमत 2.76 करोड़ रुपये है।
ऑडी आरएस7 भी सलमान खान के गैराज में शामिल है। यह कार 1.37 करोड़ रुपये की कीमत पर मिलती है।
ऑडी आरएस7 के अलावा सलमान खान के पास ऑडी की ए8 लग्जरी कार भी है।
सलमान खान के पास टोयोटा की बेहद दमदार एसयूवी लैंड क्रूजर भी है। जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये है।
सलमान खान ने दोस्त शाहरूख से गिफ्ट में मिली मर्सिडीज एएमजी जीएलई43 को भी संभालकर रखा हुआ है।
पोर्श केयेन टर्बो भी सलमान की कार कलेक्शन में शामिल है। इसकी कीमत 1.60 करोड़ रुपये है।
सलमान के पास बीएमडब्ल्यू एक्स6, मर्सिडीज जीएल और लेक्सस जैसी बेहद दमदार और महंगी कारें भी हैं।
रोनाल्डो को गिफ्ट में मिली करोड़ों की कार, जानें खूबियां