अमर उजाला
Tue, 10 January 2023
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ऑटो एक्सपो में शामिल होगी।
एक्सपो में कंपनी तीन नई एसयूवी का ग्लोबल प्रीमियर करेगी।
इनमें एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक और दो नई एसयूवी होंगी।
इनके अलावा कंपनी अपनी कुल 16 कारों को एक्सपो में शोकेस करेगी।
कंपनी की ओर से ऑल्टो800 से लेकर ग्रैंड विटारा जैसी कारों को दिखाया जाएगा।
मारुति सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कनेक्टिविटी के जरिए भविष्य के विजन को पेश करेगी।
कंपनी की ओर से फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार के प्रोटोटाइप को भी दिखाया जाएगा।
जानें टेस्ट ड्राइव के समय किन बातों का रखें ध्यान