अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
ACKO की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2022 से 2023 के बीच कार चोरी के मामले दो गुना से भी ज्यादा बढ़ गए।
रिपोर्ट के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली वाहनों की चोरी के मामले में टॉप पर है।
दिल्ली के बाद चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सबसे ज्यादा गाड़ियां चोरी होती हैं।
हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में सबसे कम वाहन चोरी के मामले पाए गए।
दिल्ली-एनसीआर में हर दिन 104 गाड़ियों की चोरी रिपोर्ट की गई।
चोरी होने वाली गाड़ियों में से 47% कारें मारुति सुजुकी की थीं।
वहीं, Maruti Wagon R सबसे ज्यादा चोरी होने वाली कारों में पहले स्थान पर थी।
Wagon R के बाद Maruti Swift पर चोरों ने सबसे ज्यादा हाथ साफ किया।
Hyundai Creta, Grand i10 और Maruti Dzire भी सबसे ज्यादा चोरी होने वाली कारों में शामिल रहीं।
गर्मियों में बाइक के साथ ये काम भूल से भी न करें!