अमर उजाला
Fri, 24 March 2023
मारुति सुजुकी को जिम्नी और फ्रॉन्क्स के लिए अब तक 40 हजार के करीब बुकिंग्स मिल चुकी हैं।
दोनों एसयूवी के लिए 70 दिनों में कंपनी को इतनी बुकिंग्स मिली हैं।
जानकारी के मुताबिक कंपनी पहले फ्रॉन्क्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी, उसके बाद जिम्नी को लॉन्च किया जाएगा।
फ्रॉन्क्स को अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
जिम्नी को मई और जून के बीच लॉन्च करने की तैयारी हो रही है।
दोनों एसयूवी के लिए कंपनी 12 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के जरिए बुकिंग ले रही है।
मर्सिडीज लॉन्च करेगी सबसे ताकतवर प्रोडक्शन एएमजी, जानें खूबियां