अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
मारुति सुजुकी ने साल 2014 में मिड-साइज सेडान कार Maruti Ciaz को लॉन्च किया था।
अब कंपनी ने 11 साल बाद इसकी बिक्री को बंद करने की घोषणा कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस कार की बिक्री बंद करने की पुष्टी की है।
मारुति सियाज के बंद होने के पीछे सबसे बड़ा कारण इसकी घटती मांग थी।
बीते मार्च में कंपनी ने इसकी केवल 676 यूनिट की बिक्री की। वहीं पिछले साल के मार्च में इसके 590 यूनिट ही बेचे गए थे।
इसके अलावा मारुति सुजुकी सियाज को नियमित अपडेट की कमी के कारण बाजार में संघर्ष करना पड़ा।
इसके मुकाबले में होंडा सिटी, वोक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना जैसी कारें एडवांस तकनीक और अधिक फीचर्स से लैस हैं।
क्या BS7 वाहनों से कंट्रोल होगा प्रदूषण, BS6 वाहनों के कैसे होंगे अलग?