अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
मार्च 2025 के लिए ऑटो कंपनियों ने अपने बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। अधिकांश कंपनियों ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।
मारुति ने मार्च 2025 में 1,92,984 यूनिट्स बेचीं, जो कि 3.1% की YoY वृद्धि है।
हुंडई की घरेलू बिक्री मार्च 2025 में 2.23% गिरकर 51,820 यूनिट्स रही, जबकि एक्सपोर्ट बढ़कर 15,500 यूनिट्स हो गया।
टाटा मोटर्स ने मार्च 2025 में 51,616 यूनिट्स बेचीं, जो कि 3.01% की YoY वृद्धि है। हालांकि, EV सेगमेंट में 20.56% की गिरावट दर्ज की गई।
महिंद्रा ने मार्च 2025 में कुल 48,048 यूनिट्स SUV की बिक्री की जो 18% की साल दर साल वृद्धि को दर्शाता है।
टोयोटा ने मार्च 2025 में 30,043 यूनिट्स की बिक्री की, जो 11% की YoY वृद्धि है।
किआ ने मार्च 2025 में 25,525 यूनिट्स बेचीं, जो कि 19.28% की YoY वृद्धि है। कंपनी की मासिक बिक्री भी 1.99% बढ़ी है।
स्कोडा ने मार्च 2025 में 7,422 यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन किया।
MG मोटर ने मार्च 2025 में 5,500 यूनिट्स बेचीं, जो कि 9% की YoY वृद्धि है। यह मार्च महीने में कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।
भारत की वजह से ChatGPT ने बनाया नया रिकॉर्ड