अमर उजाला
Fri, 24 February 2023
मारुति ऑल्टो के-10 पर आठ हफ्ते की वेटिंग चल रही है।
सेलेरियो के सीएनजी वैरिएंट के लिए चार हफ्ते और पेट्रोल एएमटी के लिए 12 हफ्ते का इंतजार करना पड़ रहा है।
एस-प्रेसो कार को घर लाने के लिए आठ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।
वैगन आर को बुक करवाने के बाद डिलीवरी लेने के लिए 16 हफ्ते की वेटिंग चल रही है।
स्विफ्ट के लिए वेटिंग पीरियड आठ हफ्तों का है।
डिजायर के सीएनजी वैरिएंट के लिए 12 हफ्ते और एएमटी के लिए आठ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के एलएक्सआई वैरिएंट के लिए 40 हफ्ते और अन्य ट्रिम के लिए 20 हफ्तों का इंतजार करना होगा।
अर्टिगा सीएनजी के लिए 32 हफ्ते, पेट्रोल एमटी के लिए 28 हफ्ते और पेट्रोल एटी के लिए 32 हफ्ते का इंतजार करना होगा।
ह्यूंदै क्रेटा के लिए लंबा हुआ इंतजार