अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा थार की कीमत में कंपनी की ओर से 1.05 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
थार एक्स ऑप्शनल हार्ड टॉप डीजल एमटी रियर व्हील ड्राइव की कीमत में 55 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं।
रियर व्हील ड्राइव थार के मैनुअल का एलएक्स हार्ड टॉप 1.05 लाख रुपये महंगा हो गया है।
थार के अन्य वैरिएंट्स में 28 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
कीमतों में बढ़ोतरी बीएस-6 के नए नियमों के कारण हुई है।
बढ़ोतरी के बाद थार एएक्स ऑप्शनल डीजल रियर व्हील ड्राइव की कीमत 10.54 लाख रुपये होगी।
थार के एलएक्स डीजल एमटी रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 12.04 लाख रुपये होगी।
मार्च 2023 में टाटा मोटर्स का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पूरी डिटेल