अमर उजाला
Wed, 21 June 2023
महिंद्रा की एसयूवी को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
इनमें से स्कॉर्पियो एन की मांग सबसे ज्यादा है, जिसके कारण इसे घर लाने में लंबा इंतजार करना पड़ता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कुछ वैरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड काफी कम हो गया है।
जेड8 एल एटी डीजल पर 7-8 महीने और पेट्रोल पर 2-3 महीने की वेटिंग है।
जेड8 एल एमटी डीजल पर 10-12 महीने और अब पेट्रोल पर 7-8 महीने की वेटिंग रह गई है।
बेस वैरिएंट जेड2 डीजल पर 7-8 और पेट्रोल पर 6-7 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
इस सुपरकार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलभर में हासिल की इतनी स्पीड