अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
ईवी और सीएनजी कारों को खरीदने वालों के लिए थोड़ा निराश करने वाली खबर आ रही है।
महाराष्ट्र सरकार ने ईवी और सीएनजी कारों पर टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश में इन वाहनों पर टैक्स बढ़ाने का प्रपोजल दिया है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 6 फीसदी और सीएनजी वाहनों पर 1 फीसदी का मोटर व्हीकल टैक्स बढ़ सकता है।
इस फैसले से सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 में 150 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बढ़ जाएगा।
ये टैक्स सिर्फ उन गाड़ियों पर लागू होंगे, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
वाहनों पर नए टैक्स स्ट्रक्चर को 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा।
कार ड्राइविंग के लिए जरूरी होता है ड्राइव बेल्ट, जानें कैसे