सबसे लंबी वेटिंग पीरियड वाली टॉप-10 एसयूवी

अमर उजाला

Fri, 18 November 2022

Image Credit : Mahindra

  • भारतीय बाजार में कार की बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। 
  • इस साल त्योहारी सीजन बिक्री के मामले में और भी अच्छा साबित हुआ।

Image Credit : Mahindra

Mahindra Scorpio-N

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। एसयूवी फिलहाल अगले दो साल के लिए बुक है। हालांकि, चुनिंदा वैरिएंट आपको 24 महीने से थोड़ा कम इंतजार करवाएंगे। 

Image Credit : Mahindra

Mahindra XUV700

महिंद्रा की XUV700 एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड पेशकशों में से एक है। नतीजतन, इसकी वेटिंग पीरियड 15 महीने तक जाती है। 
Image Credit : Mahindra

Sonet/Venue

किआ सोनेट पर 10 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जबकि इसके ह्यूंदै बैजिंग वाली एसयूवी  Hyundai Venue का वेटिंग पीरियड सिर्फ 6 महीने है। 
Image Credit : Kia

Hyundai Creta

दूसरी ओर ह्यूंदै क्रेटा का वेटिंग पीरियड 8 महीने है। 

Image Credit : Hyundai

Thar/Punch

Thar/Punch
यदि आप महिंद्रा थार या टाटा पंच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी नई खरीदारी के लिए 5 से 6 महीने के बीच इंतजार करना होगा। 
Image Credit : Mahindra

Grand Vitara/Cruiser Hyryder

इसी तरह, Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को भी भारतीय बाजार में ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका वेटिंग पीरियड 5 महीने है, जो Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर) के लिए भी बराबर है। 
Image Credit : Toyota Bharat

Tata Nexon

इस सूची में आखिरी टाटा नेक्सन है, जो बिक्री के मामले में काफी लंबे समय तक टॉप पोजिशन में रही है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी इस समय 5 महीने के वेटिंग पीरियड के साथ उपलब्ध है। 

Image Credit : Tata Motors

जानें अक्तूबर में टाटा की किन कारों की रही सबसे ज्यादा डिमांड

सोशल मीडिया
Read Now