अमर उजाला
Fri, 7 March 2025
देश में एक्सप्रेस-वे और हाइवे के बेहतर होने के साथ ही, लोग अक्सर कार से लंबी यात्राओं को तरजीह देने लगे हैं।
हालांकि, कार से लंबी यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी आ जाए, तो फिर सफर पूरा करने में मुश्किल पेश आती है।
लेकिन अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए, तो मंजिल तक पहुंचने में समस्या नहीं आती।
यात्रा की शुरुआत से पहले कार में इंजन ऑयल, कूलेंट की जांच करनी चाहिए।
कार में बैटरी, लाइट्स, फॉग लाइट्स जैसी चीजों को भी चेक करें।
कार में ब्रेक और टायर की भी ठीक तरह से जांच करनी चाहिए। इसके साथ ही गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स भी रखना चाहिए।
बाइक की टंकी में भर गई पानी, तो घबराएं नहीं, ऐसे निकालें