अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
दुनियाभर में सड़कें गाड़ी चलाने के लिए कितनी सुरक्षित हैं, इसको लेकर एक रैंकिंग सामने आई है।
यूएस बेस्ड ड्राइविंग ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म Zutobi ने एक रिसर्च रिपोर्ट में रोड सेफ्टी के अनुसार देशों को रैंकिंग दी है।
इस रिपोर्ट में भारत की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से ज्यादा सेफ बताया गया है।
रिपोर्ट में शामिल 53 देशों में सबसे खराब रैंकिंग साउथ अफ्रीका और थाइलैंड की है जिनकी रैंकिंग 53 और 52 है।
वहीं, यूएसए की रैंकिंग 51 और भारत की रैंकिंग 49 है। यूएस में हर साल सड़क हादसों में 40,000 लोगों की मौत होती है।
वहीं, सबसे सुरक्षित सड़कों की रैंकिंग में नॉर्वे का स्थान लगातार चौथे साल नंबर-1 पर रहा है।
नॉर्वे के बाद आइसलैंड और जापान की सड़कें ड्राइविंग के लिए सबसे सुरक्षित पाई गई हैं।
रोड नेटवर्क में लगातार सुधार के बाद भी भारत की स्थिती चिंताजनक है। भारत में हर साल सड़क हादसों में 1.50 लाख से ज्यादा मौतें होती हैं।
Maruti या Hyundai, मार्च में किसने बेचीं सबसे ज्यादा कारें?