आ रही लैम्बॉर्गिनी उरुस Performante, जानें क्या हैं खूबियां
लैम्बॉर्गिनी की ओर से नई उरुस Performante में चार लीटर का ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है।
इस इंजन से एसयूवी को 490 किलोवॉट की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
सुपर एसयूवी की अधिकतम स्पीड 306 किलोमीटर प्रति घंटा है।
नई उरुस को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.3 सेकेंड लगते हैं।
सुपर एसयूवी का वजन कम रखने के लिए इसे कार्बन फाइबर जैसे हल्के मैटिरियल से बनाया गया है।
एसयूवी काफी लग्जरी इंटीरियर के साथ आती है, लेकिन ग्राहक की पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है।
कंपनी की कारें दमदार इंजन, बेहतरीन लुक और लग्जरी फीचर्स के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं।
अक्तूबर में स्कूटर्स की हुई जोरदार बिक्री, जानें कौन रहा नंबर-1