अमर उजाला
Thu, 30 March 2023
लैम्बॉर्गिनी ने एवेंटाडोर को 12 साल बाद नई सुपरकार से बदल दिया है।
कंपनी ने रेव्युल्टो को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया है।
प्लग इन हाइब्रिड तकनीक के साथ इसमें 6.5 लीटर का वी12 इंजन दिया गया है।
इसमें तीन मोटर और एक बैटरी दी गई है, जिससे कार को ताकत मिलती है।
इसे सिर्फ 2.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है।
यह सिर्फ सात सेकेंड में ही जीरो से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है।
इसकी अधिकतम स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा की है।
इसमें कंपनी ने ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी जोड़ा है, जिससे कार काफी ज्यादा सुरक्षित हो जाती है।
अप्रैल में लॉन्च होंगी ये पांच कारें, जानें डिटेल