अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
कई लोग साल की शुरूआत में या फिर फेस्टिव सीजन में कार खरीदने की प्लानिंग करते हैं।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की कार खरीदने का सबसे ज्यादा फायदा साल के अंत में होता है।
यहां हम आपको साल के अंत में कार खरीदने के 5 बड़े फायदे बता रहे हैं।
साल के अंत में कार डीलर अपनी इंवेट्री को डिस्काउंट देखकर निकालते हैं, ताकि नए के लिए जगह बनाई जा सके। ऐसे में आपको फायदा हो सकता है।
पुरानी कार को बेचकर नई खरीदना साल के अंत में ही बेहतर होता है, क्योंकि नए साल आपकी पुरानी कार की कीमत घट जाएगी।
साल के अंत में कई नए मॉडल्स बाजार में उतारे जाते हैं। नई कार में अपग्रेड करके आप लेटेस्ट फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं।
यदि आप प्रोफेशनल काम के लिए वाहन का उपयोग करते हैं, तो साल के अंत से पहले अपग्रेड करने पर आपको टैक्स में छूट मिल सकती है।
आजकल कंपनियां हर नए साल कीमत बढ़ा रही हैं। ऐसे में बेहतर है कि कीमत बढ़ने से पहले ही कार खरीद ली जाए।
क्या आप जानते हैं बाइक और स्कूटर के डिस्क ब्रेक में क्यों होते हैं छेद?