अमर उजाला
Sat, 12 November 2022
टोयोटा की ओर से जल्द ही नई इनोवा हाईक्रॉस को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है।
फोर्स गुरखा के फाइव डोर वाले वैरिएंट को भी पेश करने की तैयारी की जा रही है।
सिट्रॉएन की सी3 का सात सीटर एमपीवी वर्जन को भी भारत में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
किया की ओर से लग्जरी सेवन सीटर कार्निवल के नए अवतार को भी लाने की तैयारी हो रही है। इसे जनवरी में पेश किया जा सकता है।
निसान एक्सट्रेल एसयूवी को भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
मारुति की ओर से जिम्नी फाइव डोर को लाया जा सकता है। यह एसयूवी थार और गुरखा से मुकाबला करेगी।
महिंद्रा भी थार के फाइव डोर वैरिएंट को जल्द ही भारतीय बाजार में ला सकता है। इसे भी जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
जानें नवंबर महीने में किन कारों पर है सबसे ज्यादा वेटिंग