अमर उजाला
Mon, 4 December 2023
बाइक पर सफर करना अन्य साधनों के मुकाबले आसान होता है। लेकिन लापरवाही बरती जाए तो फिर चालान कटने का डर भी होता है।
जब भी बाइक से सफर शुरू करें तो पहले कुछ दस्तावेजों का साथ में होना काफी जरूरी होता है।
एक भी दस्तावेज ना होने या वैधता खत्म होने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए चालान काटा जा सकता है।
जब भी बाइक पर सफर के लिए निकलें तो हमेशा बाइक की आरसी यानि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साथ रखें।
बाइक चलाने के लिए आपके पास भी वैध दस्तावेज के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है।
इनके अलावा बाइक की पीयूसी, इंश्योरेंस जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ना होने पर चालान काटा जा सकता है।
ईएससी सेफ्टी फीचर से किस तरह मिलती है सुरक्षा, जानें डिटेल