अमर उजाला
Wed, 28 December 2022
ऑटो एक्सपो 2023 देश में ऑटो जगत का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) इसे हर दो साल बाद आयोजित करवाती है।
कार्यक्रम में देश और विदेश की प्रमुख वाहन निर्माता हिस्सा लेती हैं और अपने वाहनों को शोकेस करती हैं।
13 से 18 जनवरी 2023 के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा।
आम जनता के लिए इसे 14 जनवरी से 18 जनवरी तक खोला जाएगा।
सुबह 11 बजे से शाम को छह से आठ बजे तक एक्सपो को देखा जा सकता है।
13 जनवरी को बिजनेस ऑवर्स की टिकट 750 रुपये की होगी।
14 और 15 जनवरी को प्रति व्यक्ति टिकट का दाम 475 रुपये होगा।
ऑटो एक्सपो में किआ पेश करेगी यह एसयूवी, जानें खूबियां