जानें कैसी है ह्यूंदै की नयू जनरेशन सेडान ऑरा

अमर उजाला

Tue, 10 January 2023

Image Credit : hyundai india

ह्यूंदै की कॉम्पैक्ट सेडान कार ऑरा में फीचर्स, पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी में कई अपडेट किए गए हैं।

Image Credit : hyundai india

साल 2019 में अपने सफर को शुरु करने के बाद सेडान कार ऑरा को पहला बड़ा अपडेट मिला है।

Image Credit : hyundai india

नई ऑरा में ऑटो हेडलैम्प्स, 15-इंच अलॉय व्हील्स, ट्वीक्ड फ्रंट बंपर, पेंटेड ब्लैक रेडिएटर ग्रिल मिलते हैं।

Image Credit : hyundai india

नई ऑरा में स्टारी नाइट को नए रंग के तौर पर जोड़ा गया है। अब ऑरा में कुल छह रंगों का विकल्प मिलेगा।

Image Credit : hyundai india

1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा।

Image Credit : hyundai india

3.5 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, आठ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स इसमें मिलेंगे।

Image Credit : hyundai india

अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर चार और विकल्प के तौर पर दो अतिरिक्त एयरबैग्स मिलेंगे।

Image Credit : hyundai india

नई ऑरा की कीमतों की घोषणा ऑटो एक्सपो में होने की उम्मीद है।

Image Credit : hyundai india

ये हैं भारत में बिकने वाली टॉप 3 कॉम्पैक्ट एसयूवी

For Reference Only
Read Now