अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
किआ की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी है।
सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया है, जिसमें नई एसयूवी की झलक दिखाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एसयूवी किआ की ईवी9 हो सकती है।
किआ की ओर से पेश होने वाली सात सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। जिसकी लंबाई पांच मीटर तक हो सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिर्फ पांच सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर सकती है।
सलमान खान भी हैं कारों के शौकीन, जानें किन कारों में करते हैं सफर