कार में इंजन ऑयल कम होने पर मिलते हैं ये संकेत सड़क पर सही तरीके से कार चलें, इसके लिए जरूरी होता है कि गाड़ी का इंजन ठीक रहें। अगर इंजन में कुछ भी दिक्कत आती है तो कार नहीं चलती है। कार के इंजन के लिए इंजन ऑयल बेहद जरूरी है, ताकि कार सही से सड़क पर दौड़ सकें। अगर इंजन ऑयल अपने स्तर से कम है तो फिर कार का पावरट्रेन परेशानी पैदा कर सकता है। साथ ही इंजन में खराबी आ सकती है। अगर इंजन ऑयल का स्तर कम है तो कार कुछ संकेत देती है, जिससे पता चल सकता है कि इंजन ऑयल कम हो गया है। आगे जानिए डिटेल। कार का इंजन ऑयल का स्तर कम होगा तो गाड़ी बार-बार चेतावनी देगी और लाइट के जरिए संकेत देगी। इंजन ऑयल का स्तर कम होने पर कार के केबिन से ऑयल के जलने की गंध आएगी। इस दौरान फ्यूल लीकेज भी हो सकती है। अगर कार का इंजन ओवरहीट कर रहा है तो हो सकता है कि इंजन ऑयल का स्तर कम हो गया हो। कार में अगर कुछ भी संकेत नजर आएं तो फौरन इंजन ऑयल का स्तर चेक करना चाहिए। जांच करने के बाद अगर इंजन ऑयल का स्तर कम हो तो इंजन ऑयल के स्तर को पूरा करना चाहिए। Auto