सालभर आराम से चलेगी कार, इन पांच बातों का रखें ध्यान कार चालक अपनी कार की किसी न किसी दिक्कत से परेशान रहते हैं। अगर आपकी कार में भी कोई समस्या बनी रहती है तो आगे जानिए डिटेल। दरअसल, कार में कई सारे पार्ट्स होते हैं, ऐसे में किसी न किसी पार्ट में कोई दिक्कत बनी रह सकती है। सबसे पहले गाड़ी लेते वक्त कंपनी और कार मॉडल का खास ध्यान रखें। अगर किसी मॉडल में कोई खराबी आती है तो उसे लेने से बचें। सालभर गाड़ी सही से चलें, इसके लिए जरूरी है कि कार के सभी टायर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें। ऐसे में टायरों को नियमित जांच करें। कार में सालभर कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए गाड़ी के सभी लिक्विड ऑयल की जांच करनी चाहिए, जैसे- इंजन ऑयल और फ्ल्यूड ऑयल। कार के विंडशील्ड वाइपर्स का खास ध्यान रखें। यह कार को हर मौसम में सुरक्षित रखते हैं और गाड़ी बढ़िया काम करती है। कार सालभर सही स्थिति में रहे, इसके लिए गाड़ी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स की कंडीशन सही रहनी चाहिए। Auto