अमर उजाला
Wed, 21 February 2024
कई बार लापरवाही के कारण बाइक चलाते हुए कई तरह की खराबी हो जाती हैं।
ऐसे ही बाइक चलाने पर क्लच प्लेट खराब हो जाती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने से परेशानी से बचा जा सकता है।
जब भी बाइक को चलाएं तो हमेशा गियर बदलते हुए सावधान रहना चाहिए। हमेशा पूरा क्लच दबाकर ही गियर बदलें।
कुछ लोग तेज स्पीड में बाइक चलाते हैं और अचानक से ब्रेक लगाते हैं। ऐसा करने से भी क्लच प्लेट जल्दी खराब होती है।
कुछ लोग क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं या क्लच दबाकर रेस देते हैं। ऐसा करने से इनके ख़राब होने का खतरा बढ़ता है।
कम स्पीड में बाइक चलाते हैं तो पहले ब्रेक नहीं दबाना चाहिए। पहले हल्का क्लच दबाएं उसके बाद ही ब्रेक लगाएं।
गाड़ी में क्रूज कंट्रोल फीचर का कब करना चाहिए उपयोग, जानें डिटेल