अमर उजाला
Mon, 15 January 2024
देश में बेहतर एक्सप्रेस-वे और हाइवे के कारण लोग अक्सर कार से लंबा सफर करने लगे हैं।
कार से लंबा सफर करते हुए अगर कोई परेशानी आ जाए तो फिर सफर पूरा करने में मुश्किल होती है।
लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखते हुए सफर शुरू किया जाए तो फिर मंजिल तक पहुंचने में समस्या नहीं होती।
सफर की शुरुआत से पहले कार में इंजन ऑयल, कूलेंट को चेक करना चाहिए।
कार में बैटरी, लाइट्स, फॉग लाइट्स को चेक करना चाहिए।
कार में ब्रेक और टायर को भी चेक करना चाहिए। इसके साथ ही गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स भी रखना चाहिए।
सर्दियों में गाड़ी का एवरेज कम क्यों होता है, जानें कारण