अमर उजाला
Mon, 24 April 2023
जॉय ई-बाइक की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मिहोस की डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है।
कंपनी की ओर से चरणबद्ध तरीके से इसकी शुरूआत की गई है।
पहले चरण में कंपनी की ओर से इसे गुजरात और महाराष्ट्र में डिलीवर किया जा रहा है।
देशभर के 600 शोरूम के जरिए अगले चरणों में इसकी डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।
कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान 1.35 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
स्कूटर की बॉडी को पीडीसीपीडी से बनाया है, जिससे यह काफी मजबूत बॉडी बन जाती है।
इसमें 4.3 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसमें स्कूटर की रेंज, स्पीड आदि की जानकारी मिलती है।
इसके साथ ही यूएसबी पोर्ट, 16 लीटर स्टोरेज, इनोवेटिव फुटरेस्ट, लॉक-अनलॉक के लिए रिमोट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट की क्या है कीमत, जानें पूरी डिटेल