कार के डैशबोर्ड पर गलती से भी न रखें ये आइटम अगर कार के डैशबोर्ड पर मोबाइल फोन रखा हुआ तो इससे गाड़ी चलाते वक्त चालक का ध्यान इधर-उधर हो सकता है। गाड़ी के डैशबोर्ड पर ड्राइविंग के दौरान किसी तरह की मैटल की चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से ड्राइवर को नुकसान हो सकता है। कार के डैशबोर्ड पर कभी भी कोई खाने-पीने की चीज नहीं रखनी चाहिए, इससे भी वाहन चालक का ध्यान भटक सकता है। गाड़ी के डैशबोर्ड पर गलती से भी कोई नुकीली चीज न रखें। ऐसा करने से कोई हादसा भी हो सकता है। कार के डैशबोर्ड पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक आइटम न रखें। वरना यह फिसल सकती है या फिर तेज धूप से नुकसान हो सकता है। अक्सर लोग कार के डैशबोर्ड पर कोई कांच का शौपीस रखते हैं, मगर कांच के प्रोडक्ट कार के हिलने से गिरकर टूट सकते हैं। गाड़ी के डैशबोर्ड पर कभी भी कोई प्लास्टिक की आइटम न रखें। वरना धूप के संपर्क में आने से वो गर्म हो सकती है और नुकसान हो सकता है। Auto