अमर उजाला
Sat, 26 October 2024
अगर आप एक सेकंड हैंड कार खरीद रहे हैं, तो बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
पुरानी कार बेचते समय अक्सर कार के मीटर से छेड़छाड़ की जाती है।
हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखकर, इसका भी पता लगाया जा सकता है।
गौरतलब है कि डिजिटल और एनालॉग - दोनों ही तरह के मीटर के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
लैपटॉप या फोन से मीटर की चिप को कनेक्ट कर, कार के मीटर से आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है।
इसलिए पुरानी कार खरीदते समय गाड़ी की सर्विस हिस्ट्री चेक करना बेहद जरूरी है।
जिस सर्विस सेंटर पर कार सर्विस होती है, वहां जाकर भी कार की जानकारी ली जानी चाहिए।
कार के टायर की ऐसे करें देखभाल, बढ़ जाएगी लाइफ