अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
हाल ही में नोएडा की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति पर घर में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने के आरोप में 25,000 रुपये का फाइन लगा दिया गया।
इसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या घर में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना गैरकानूनी है? आइए जानते हैं सच क्या है..
फिलहाल सरकार की ऐसी कोई भी नीति नहीं है, जिसके तहत घर में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करना गैरकानूनी माना गया है।
घर के बिजली कनेक्शन से इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर या बाइक को चार्ज करना अपराध नहीं है।
हालांकि, प्राइवेट रेजिडेंशियल सोसाइटी अपने इलाके में ईवी चार्ज करने को लेकर नियम बना सकते हैं।
घर में इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने से सोसाइटी के पावर सप्लाई पर लोड बढ़ सकता है।
इससे घर की वायरिग पर भी लोड बढ़ता है और आग लगने, सॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है।
चार्जिंग के दौरान आग लगने की स्थिती में अन्य घरों को भी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
जेब पर कितनी भारी पड़ती है 350cc बाइक? जानिए