अमर उजाला
Sun, 4 February 2024
कारों में सुरक्षा के फीचर्स को लगातार बेहतर किया जा रहा है। जिसके बाद कई नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं।
इनमें से एक फीचर एडीएएस है। जिसे एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम कहा जाता है।
इस फीचर के कुल पांच स्तर होते हैं, लेकिन भारतीय कारों में इसके दूसरे स्तर तक की सुरक्षा ऑफर की जाती है।
इस फीचर को कई सेफ्टी फीचर्स को मिलाकर बनाया जाता है। जो हादसे रोकने में मदद करता है।
कार में मौजूद रडार, कैमरे और सेंसर भी इस फीचर के साथ मिलकर काम करते हैं।
जिनकी मदद से सड़क पर खतरा भांपकर यह सिस्टम कार की स्पीड कम करने से लेकर उसे रोक भी सकता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल