अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
ठंड के मौसम में अन्य वाहनों के मुकाबले दो पहिया वाहन से सफर करने में काफी चुनौती होती है।
हाथों पर ठंड लगने से ब्रेक लगाने के साथ ही समय पर क्लच और एक्सीलेरेटर का उपयोग करने में परेशानी भी होती है।
सर्दियों में बाइक चलाते हुए हाथों को ठंडी हवा से बचाने के लिए हैंड गार्ड को लगवाया जा सकता है।
बाइक में हैंड गार्ड लगवाने से बाइक को कंट्रोल करने में भी आसानी होती है।
साथ ही ट्रैफिक और घटना होने पर बाइक सवार के हाथों को हैंड गार्ड से सुरक्षा भी मिलती है।
कुछ बाइक्स में कंपनियों की ओर से हैंड गार्ड को दिया जाता है, लेकिन अन्य बाइक्स में इसे आसानी से लगवाया जा सकता है।
बाइक को लंबे सफर के लिए इस तरह करें तैयार