अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
देशभर में कटने वाले वाहनों के ट्रैफिक चालान की संख्या जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
अकेले 2024 में देश में 8 करोड़ ट्रैफिक चालान काटे गए जो कि कुल 12,000 करोड़ रुपये के चालान थे।
कार्स 24 ने एक रिपोर्ट में बताया कि यह राशि कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा थी।
इनमें से भी लगभग 75% यानी 9,000 करोड़ रुपये के चालान लोगों ने नहीं भरे।
55% चालान चारपहिया वाहनों के काटे गए थे, जबकि दोपहिया वाहनों पर 45% चालान काटे गए हैं।
भारतीय चालान के बचने के लिए पुलिस को रिश्वत देने और CCTV को चकमा देने में भी आगे हैं।
भारत में 54 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने चालान से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस को रिश्वत दी है।
देश में सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीडिंग के लिए काटते हैं जो कुल चालानों का 49% है।
वाहन मेंटेनेंस को लेकर हैं ये बड़ी गलतफहमियां