अमर उजाला
Thu, 21 August 2025
इन दिनों भारत सरकार द्वारा पेट्रोल में 20% इथेनॉल की मिलावट करने का मामला गरम है।
सरकार तेल आयात कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए इथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दे रही है।
हालांकि, BS3 और BS4 वाहनों में इस फ्यूल के चलते हो रही परेशानियों को लोग सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
मालूम हो कि अब देश के अधिकांश पेट्रोल पंप पर बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल उपलब्ध ही नहीं है।
Power 95 और XP 95 जैसे हाई-ऑक्टेन पेट्रोल में भी कुछ मात्रा में इथेनॉल मिलाया जा रहा है।
ऐसे में पुरानी गाड़ी चलाने वाले ग्राहकों के लिए यह चुनौती ये कि बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल कहां से लें।
आपको बता दें कि इंडियन ऑयल का XP100 पेट्रोल बिना इथेनॉल की मिलावट के बेचा जा रहा है। यह जानकारी खुद कंपनी ने दी है।
चूंकि, इसमें इथेनॉल नहीं है, आप पुरानी गाड़ियों को बेझिझक इससे चला सकते हैं।
नई गाड़ी खरीदने के बाद अक्सर हो जाती हैं ये गलतियां!