अमर उजाला
Wed, 29 January 2025
Car Airbags अगर वक्त पर नहीं खुले तो आपकी जान खतरे में पड़ सकती है।
कार एयरबैग न खुलना एक तकनीकी खामी हो सकती है, लेकिन आइए जानते हैं कि किस केस में एयरबैग्स नहीं खुलते हैं।
एयरबैग सेंसर अगर खराब हो जाए तो एयरबैग नहीं खुलेगा। सेंसर खराब होने से एयरबैग तक सिग्नल नहीं पहुंचता है।
कई कारों में सीटबेल्ट और एयरबैग एकसाथ काम करते हैं। अगर आपने सीटबेल्ट नहीं लगाई तो एयरबैग नहीं खुलेगा।
कई लोग कार के सामने गार्ड लगवा लेते हैं। इससे सेंसर ब्लॉक हो जाता है। सेंसर का एरिया ब्लॉक होगा तो एयरबैग नहीं खुलेगा।
कई लोग कार में मॉडिफिकेशन करवाते हैं। इससे कई बार वायरिंग कट जाती है, जो एयरबैग न खुलने का कारण बन सकता है।
जा रहे हैं पहाड़ों के सफर पर? बड़े काम आएंगी ये कार एक्सेसरीज