उमसभरी गर्मी में कार का एसी देगा बढ़िया कूलिंग, जानें कैसे बारिश के दौरान गर्मी से राहत मिल सकती है, मगर उमस वाली गर्मी लोगों को काफी परेशान करती है। आगे जानिए कार का एसी कैसे अच्छी कूलिंग देगा। मानसून के दौरान उमस से कार का एसी सही से काम नहीं करता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर एसी से अच्छी ठंडक ली जा सकती है। बारिश के बाद उमस का स्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कार का एसी सही से काम करें, इसके लिए जरूरी है कि खिड़की को थोड़ा खोल दें। अगर बारिश के दौरान उमस आपको परेशान कर रही है तो कार के रिसर्कुलेसन मोड को बंद कर दें, ऐसा करने के बाद एसी की कूलिंग बढ़ जाती है। बारिश के बाद उमस से राहत चाहिए तो कार के एसी को कम स्तर पर सेट करें और एयर फ्लो मोड को ऑन कर दें। उमस वाली गर्मी से राहत लेने के लिए कार की एसी वेंट्स को अपनी तरफ रखें, बाकी एसी वेंट्स को बंद कर दें, ताकि एसी की कूलिंग बढ़ जाएं। बारिश के बाद उमस से निजात लेने के लिए एसी वेंट्स का नियमित रखरखाव जरूरी है। Tech